चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amarinder Singh Raja Warring)ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में जनता के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया है। उपचुनाव परिणामों (by-election results) पर प्रतिक्रिया देते हुए राजा वडिंग ने कहा कि पार्टी अपनी हार के कारणों की जांच करेगी और भविष्य में इनसे निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।
इन चुनावों में कड़ी मेहनत करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए, उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि पार्टी भविष्य में और मज़बूत होकर उभरेगी। उन्होंने कहा, “हार या जीत खेल का हिस्सा है, हम कुछ हारते हैं और कुछ जीतते हैं और निश्चित रूप से हम 2027 में बड़ा खेल जीतेंगे।” साथ ही, पीसीसी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ दल के मुकाबले कांग्रेस को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान मौजूदा शासन के तहत हुए सभी उपचुनावों में सत्तारूढ़ पार्टी (Ruling Party) ने यह सुनिश्चित किया है कि राज्य मशीनरी उसके सहयोगी के रूप में उसके लिए काम करे और तरनतारन में ठीक यही हुआ।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 14 , 2025, 08:40 PM