अमित शाह का आज भोपाल दौरा, स्वागत के लिए सजा शहर

Fri, Apr 22 , 2022, 11:50 AM

Source : Uni India

भोपाल, 22 अप्रैल (वार्ता)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज भोपाल पहुंचेंगे और तेंदुपत्ता संग्राहकों के सम्मेलन के अलावा 48 वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस को संबोधित करेंगे। शाह विशेष विमान से सुबह यहां पहुंचने के बाद लगभग आठ घंटे यहां बिताएंगे और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और मंत्रियों से भी चर्चा करेंगे। उनका एक रोड शो भी प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचने के पूर्व होगा।
शाह की अगवानी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य पार्टी नेता मौजूद रहेंगे। वे स्टेट हैंगर से सीधे केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) पहुंचकर अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दो दिवसीय आयोजन का यह पहला दिन होगा।
शाह इसके बाद मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर भोज में शामिल होंगे। दिन में लगभग सवा दो बजे शाह जंबूरी मैदान पर आयोजित वन समितियों के सम्मेलन को संबोधित कर तेंदुपत्ता संग्राहकों के लाभांश वितरित करेंगे। इसके बाद शाह अपरान्ह चार बजे बाज प्रदेश भाजपा कार्यालय रवाना होंगे। वहां लगभग दो घंटे बिताने के बाद शाह वापस स्टेट हैंगर आएंगे और देर शाम विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।
शाह की यात्रा के मद्देनजर लगभग सात केंद्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के अनेक पदाधिकारी और प्रदेश भाजपा नेता प्रदेश की राजधानी में रहेंगे।शाह के स्वागत (reception) के लिए जगह जगह बैनर पोस्टर (Banner poster) और स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं। शाह की सुरक्षा (Security) के मद्देनजर सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं और शहर में अनेक स्थानों पर यातायात परिवर्तित भी किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups