चंडीगढ़, 21 अप्रैल (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (bhagavant maan) ने पंजाब वासियों और समूचे विश्व में बसी नानक नाम लेवा संगत को गुरु तेगबहादुर (Guru TeghBahadur) के प्रकाशोत्सव अवसर पर उन्हें याद किया और युवा पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेने की अपील की है। प्रकाश पर्व के अवसर पर जारी वीडियो संदेश में भगवंत मान ने कहा कि आज हम गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व मना रहे हैं। गुरु तेग बहादुर जी का जन्म अमृतसर में गुरुद्वारा (Gurudwara) गुरु के महल में हुआ। वह गुरु हरगोबिंद सिंह के पांचवें पुत्र थे, जो त्यागमल से तेगबहादुर बनकर समूची कौम को नई दिशा प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने की अपील करते हुए कहा कि आज के समय में गुरु साहिब की शिक्षाएं प्रासंगिक हैं। हम सभी को गुरु साहिब के दर्शाए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। पंजाब वासियों के नाम वीडियो संदेश जारी करने के बाद भगवंत मान जीरकपुर-पटियाला मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा नाभा साहिब पहुंचे और माथा टेका।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Apr 21 , 2022, 02:37 AM