भारतीय जनता पार्टी ने शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया

Thu, Apr 21 , 2022, 10:29 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

हरदोई, 20 अप्रैल (हि.स.)। पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवारा के अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) द्वारा शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों (Martyrs and Freedom Fighters) का माल्यार्पण एवं उनके परिजनों का सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक स्वच्छता कर पुष्प अर्पित किए साथ ही शहीद स्मारक पर स्थित क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद तथा भगत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
डीएम चौराहे के बगल में स्थित कर्नल हर्ष उदय सिंह पार्क पहुंच कर कर्नल हर्ष उदय सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
शहीद मेजर पंकज पांडे के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके परिजनों को सम्मानित (honored) कर उनका अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष के साथ प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक रूद्रदत्त दीक्षित सुभाष पांडे मौजूद रहे।
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी (Rajni Tiwari) सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू विधायक प्रभास कुमार आशीष सिंह आशु एमएलसी अशोक अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर ने भी जिले के विभिन्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के चित्र मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उनके परिजनों को सम्मानित किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups