आम आदमी पार्टी ने फ्रूट और स्नैक्स देकर धरने को कराया समाप्त

Wed, Apr 20 , 2022, 11:04 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रांची,20 अप्रैल (हि.स.)। सोगरा ग्रेफाइट माइंस पलामू के मजदूरों की ओर से राजभवन के सामने दिए जा रहे धरने को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रदेश कमेटी के सदस्यों ने बुधवार को फ्रूट एवं स्नैक्स (Snacks) देकर कर समाप्त कराया । साथ ही इनके आंदोलन (Agitation) और मांगों को आगे बढ़ाने के लिए रणनीतिक चर्चा की गई।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह ने कहा यह सरकार और प्रशासन की घोर लापरवाही एवं मजदूरों के साथ किया जा रहा अन्याय है। प्रदेश उपाध्यक्ष चौबे ने आश्वासन दिया कि इनकी मांगों के ऊपर जल्द ही पलामू में उनसे मुलाकात करेंगे और आम आदमी पार्टी इनके आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम करेगी। प्रदेश कार्यकारी सचिव डॉ अविनाश नारायण (Dr. Avinash Narayan) ने कहा कि इस देश में ऐसी व्यवस्थाएं चल रही है। जो गरीब और मजदूरों को दबाने और अनदेखा करने का काम कर रही है। आम आदमी पार्टी झारखंड में आम लोगों की आवाज बन कर उतरेगी।
इस अवसर पर संयुक्त सचिव विजय गुप्ता ने कहा की आम आदमी पार्टी हमेशा मजदूरों और गरीबों के हक और आवाज के साथ खड़ी है। रांची (Ranchi) सह-प्रभारी संतोष कुमार ने मजदूरों को आश्वस्त किया कि यथासंभव प्रशासनिक स्तर से मदद कराने का प्रयास किया जाएगा एवं रांची में जब भी मजदूरों को जरूरत होगी। आम आदमी पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups