सुभासपा ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए यूपी में चार प्रदेश अध्यक्ष बनाया

Mon, Apr 18 , 2022, 07:44 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पार्टी में भारी फेरबदल, शशिप्रताप दोबारा प्रदेश प्रवक्ता बने
वाराणसी, 18 अप्रैल (हि.स.)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया है। पार्टी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को पार्टी में बड़ा फेरबदल किया। उन्होंने शशिप्रताप सिंह (Shashipratap Singh) को पुन: प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी।
पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय में बैठक कर सुभासपा अध्यक्ष ने 24 करोड़ आबादी वाली उत्तर प्रदेश को चार जोन में बाट कर 4 प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल, पश्चिमांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड, और 01 मुख्य प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप को बनाने की घोषणा की। चारों जोन के लिए एक एक अध्यक्ष की नियुक्ति हुई । ताकि संगठन पहले से ज्यादा मजबूत बन सके तथा नेता और कार्यकर्ताओं की संख्या व जिम्मेदारियां बढ़ सके।
प्रदेश प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह ने बताया कि बनारस से राजेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, नित्यानंद पांडेय प्रदेश उपाध्यक्ष, विनोद सिंह टीटी प्रदेश महासचिव, रमेश राजभर प्रदेश सचिव, डॉ0 बलिराज राजभर राष्ट्रिय उपाध्यक्ष, शिवलाल यादव प्रदेश महासचिव, वन्दना सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये।
शशिप्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए अपने संगठन को जमीन स्तर से मजबूत करने के लिए चार जोन की कमेटी बनाया है। संगठन के विस्तार से जिलों में कार्य करने में सहूलियत मिलेगी। छोटा प्रदेश सुखी प्रदेश के रूप में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में जितने भी छोटे प्रदेश हैं वह तरक्की के रास्ते पर हैं । उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा प्रदेश होकर भी सबसे पीछे तरक्की के मामले में चल रहा है। इसलिए सुभासपा ने संगठन में फेरबदल किया है। अब हम प्रदेश में चार प्रदेश बनाने के लिये भी काम करेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups