हंगामे के बाद पार्टी ने तीन नेताओं को निकाला
चंडीगढ़, 18 अप्रैल (हि.स.)। पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार बने अभी एक माह हुआ है और पार्टी में विद्रोह शुरू हो गया है। पंजाब की महिला एवं बाल विकास मंत्री पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए दर्जनों कार्यकर्ता उनके घर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। सोमवार को पार्टी ने ब्लाक अध्यक्ष समेत तीन नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। मंत्री आवास के बाहर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन (Demonstration of workers) अभी भी जारी है।
पंजाब के मलौट में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन रविवार को दोपहर बाद शुरू हुआ। आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने उन लोगों को अपने नजदीक कर लिया है, जो विधानसभा चुनाव के दौरान ही कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे। यह वही लोग हैं जो कांग्रेस सरकार के दौरान क्षेत्र के तत्कालीन विधायक अजायब सिंह भट्टी के साथ रहा करते थे और आम लोगों को भट्टी से मिलने नहीं देते थे।
वही लोग अब डा. बलजीत कौर के पास हो गए हैं। इनके कारण वर्ष 2014 से पार्टी के साथ जुड़े हुए और डा. बलजीत की जीत के लिए दिन-रात एक करने वाले टकसाली वर्करों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें मिलने के लिए पहले टोकन लेने को कहा जाता है। फोन पर भी बात नहीं करवाई जाती। डा. बलजीत की ओर से भी इन नेताओं को ही तरजीह दी जा रही है।
आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इलाके में खुलेआम नशा बिक रहा है। आपराधिक घटनाओं (Criminal incidents) में वृद्धि होने से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है लेकिन मंत्री द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। घर के बाहर प्रदर्शन होने के बाद मंत्री बलजीत कौर ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करके उन्हें समझाने का भी प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और रात भर मंत्री के घर के बाहर धरने पर डटे रहे।
सोमवार सुबह मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा। पार्टी में चली अंदरुनी उठापटक के बाद धरने का नेतृत्व कर रहे ब्लाक प्रधान राजीव उप्पल (Jeev Uppal), यूथ विंग के सचिव साहिल मोंगा व गुरमेल सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया है। आप के जिला प्रधान जगदेव सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी और सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाया है। बलजीत कौर ने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने अपना कोई मांगपत्र भी नहीं दिया। बिना कारण धरना लगाकर पार्टी की छवि खराब की है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 18 , 2022, 02:37 AM