केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र का दो दिवसीय जैसलमेर दौरा

Mon, Apr 18 , 2022, 12:24 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जैसलमेर, 18 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव (Bhupendra Singh Yadav) ने अपने दो दिवसीय जैसलमेर दौरे (Jaisalmer tour) के दौरान आकांक्षी जिले रूप में चयनित इस मरुस्थलीय जिले में केंद्रीय योजनाओं के बारे में निर्धारित मानकों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए। यादव रविवार रात भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिलकर केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा कर जानकारी जन जन तक पहुंचने की अपील की।


केन्द्रीय मंत्री यादव सोमवार सुबह सुदासरी स्थित डेजर्ट नेशनल पार्क पंहुचे, जहां उन्होंने वन विभाग (Forest Department) के अधिकारियों से राज्य पक्षी गोडावण से संबंधित जानकारी प्राप्त की और पार्क में विचरण करते गोडावण को भी देखा और सम में गोडावण के संरक्षण और संवर्धन केंद्र में गोडावण के कृत्रिम प्रजनन (Artificial insemination) के बारे में वन्य जीव अधिकारियों से जानकारी ली और उनके कार्य की सराहना की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups