मुंबई, 17 अप्रैल (हि.स.)। शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर (Mangesh Kudalkar) की पत्नी रजनी मंगेश कुडालकर ने अपने आवास पर रविवार को फांसी (Hanging) लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही कुर्ला पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंचकर मुआयना कर रही है। रजनी के शव को राजावाड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया गया है।
शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर परिवार समेत कुर्ला के नेहरू नगर इलाके में रहते हैं। रविवार शाम को उनकी पत्नी रजनी कुडालकर ने नेहरू नगर स्थित अपने आवास में पंखे से लटककर आत्महत्या (Suicide) कर ली। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है। मंगेश कुडालकर के बेटे की कुछ महीने पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तब से मंगेश व रजनी मानसिक रूप से परेशान (Upset) रहते थे। रविवार को रजनी कुडालकर की आत्महत्या की सूचना के बाद शिवसेना सचिव मिलिंद नार्वेकर ने विधायक मंगेश कुडालकर से संपर्क किया और उन्हें सांत्वना दी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 18 , 2022, 11:38 AM