बिहार विस उपचुनाव: बोचहां सीट पर राजद ने मारी बाजी

Sat, Apr 16 , 2022, 02:44 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पटना, 16 अप्रैल (हि.स.)। बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव (by-election) में मुख्य विपक्षी दल राजद ने बड़ी जीत हासिल की है। राजद उम्मीदवार अमर पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की बेबी कुमारी (Baby kumari) को 36,658 वोटों से हराया।
पहले चरण में पिछड़ने के बाद राजद ने दूसरे चरण से लगातार बढ़त बनाए रखी। अमर पासवान ने 48.52 प्रतिशत वोट प्राप्त किया है। 25वें चरण की गिनती की समाप्ति के बाद राजद के अमर पासवान को 82,547 वोट मिले। वहीं भाजपा की बेबी कुमारी को 45,889 और वीआईपी की गीता कुमारी को 29,276 मत मिले। अमर पासवान ने बेबी कुमार को 36,658 मोतों से शिकस्त (defeat) दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups