153.40 करोड़ में तैयार किया गया है महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र
पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कराया गया है निर्माण
गया, 16 अप्रैल (हि.स.)। भगवान बुद्ध की पावन ज्ञानस्थली बोधगया (Bodhgaya) में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन एवं भवन निर्माण विभाग के द्वारा 153.40 करोड़ रुपये के लागत से महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण कराया गया है। जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) एवं आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने बौद्ध परंपरा के अनुसार सूतपाठ किया। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया था। भारी संख्या में सुरक्षा बल के साथ पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वही इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से हवाई मार्ग से गया हवाई अड्डा (air port) पहुंचें। फिर वें हवाई अड्डा से सड़क मार्ग से बुद्ध की ज्ञान स्थली पहुंचे। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, खान एवं भूतत्व विभाग मंत्री जनक राम, सांसद विजय कुमार, बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, विधायक डॉ. प्रेम कुमार सहित कई नेता मौजूद थे।
महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र (Mahabodhi Cultural Center), बोधगया में आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। संस्कृति केंद्र की डिजाइन योजना 52610 वर्ग मीटर भूमि में फैली हुई है। इसमें निर्मित क्षेत्र 21830 वर्ग मीटर है। भवन का डिजाइन बौद्ध विचार तथा जीवन शैली से प्रेरित है। संस्कृति केंद्र के बीच में एक बड़ा गुबंददार सभागार है। साथ ही 2000 और 500 क्षमता के 2 सभागार विश्वस्तरीय सुविधाओं की तर्ज पर बनाएं गए है। इसके अलावा के बहुद्देशीय हॉल, भोजन गृह, आर्ट गैलरी, ऑडियो विजुअल रूम, सुसज्जित मंच, निचले तले पर एक बड़ा रसोईघर (kitchen) आदि बनाया गया हैं। इस सांस्कृतिक केंद्र के बनने से बोधगया पर्यटन के क्षेत्र में विकसित होगा। इस का कुल क्षेत्रफल लगभग 13 एकड़ में फैला है। संस्कृति केंद्र में 2 मुख्य प्रवेश द्वार हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 16 , 2022, 01:55 AM