नई दिल्ली/चंडीगढ़ (हि.स.)। पूर्व क्रिकेटर और पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने बड़ा फैसला लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। हरभजन सिंह ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (Twitter handle) से ट्वीट किया, "मैं किसानों की बेटियों (farmers' daughters) की शिक्षा (education) और उनकी भलाई के लिए अपना राज्यसभा का वेतन देना चाहता हूं।" मैं अपने देश की बेहतरी के लिए अपना योगदान डालने के लिए शामिल हुआ हूं और मैं जो कुछ भी कर सकता हूं, करता रहूंगा। जय हिन्द। उल्लेखनीय है कि कि पंजाब की आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) सरकार ने हाल ही में हरभजन सिंह को राज्यसभा भेजा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 16 , 2022, 01:08 AM