आप सरकार को घेरने की रणनीति बनाने जुटे दोआबा के कांग्रेसी नेता

Fri, Apr 15 , 2022, 04:40 AM

Source : Uni India

जालंधर 14 अप्रैल (वार्ता) आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की एक महीने पुरानी सरकार को घेरने की रणनीति बनाने के उद्देश्य से दोआबा क्षेत्र के कांग्रेसी नेता कल देर रात फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी (Vikramjit Singh Chowdhary) के यहां रात्रिभोज के बहाने जुटे।
बैठक में कांग्रेस विधायक दल नेता प्रताप सिंह बाजवा, जालंधर के सांसद संतोख सिंह चौधरी, कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह, पार्टी विधायक दल के उप नेता राजकुमार छब्बेवाल समेत कई नेता शामिल थे।
श्री चौधरी के यहां जारी बयान के अनुसार बैठक में आप सरकार की विफलताओं को लेकर घेरने के अलावा प्रदेश में कांग्रेस के भविष्य के रोडमैप पर भी बात की गई।
उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने एक महीना बीतने पर भी चुनाव प्रचार के दौरान जनता से किये वायदे पूरे करने की दिशा में काम शुरू नहीं किया और यह बेहद निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि आप को भारी जीत मिली है पर सरकार का प्रदर्शन नाउम्मीद करने वाला है।
उन्होंने दावा किया कि प्रमुख विपक्षी पार्टी होने के कारण कांग्रेस अपनी भूमिका निभायेगी और विधानसभा के भीतर व बाहर घेरेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups