वाराणसी, 15 अप्रैल (हि.स.)। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) शुक्रवार शाम अपने परिवार के साथ वाराणसी आएंगे। उप राष्ट्रपति के दो दिवसीय काशी प्रवास के मद्देनजर कैंट और बनारस रेलवे स्टेशन, उनके आने-जाने वाले मार्ग पर, बरेका स्थित गेस्ट हाउस (Guest house) परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उनकी सुरक्षा के लिए कैंट रेलवे स्टेशन पर 125 आरपीएफ के जवान और 100 से अधिक जीआरपी के सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। बनारस रेलवे स्टेशन पर 150 आरपीएफ के जवान और 136 जीआरपी के सुरक्षाकर्मी (Security personnel) अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद हैं। बनारस स्टेशन और शहर में आने-जाने वाले मार्ग पर स्वागत के लिए बैनर, पोस्टर एवं होर्डिंग्स लगाए गए हैं।
उप राष्ट्रपति नायडू अपनी पत्नी उषा नायडू के साथ अयोध्या से विशेष ट्रेन से काशी आएंगे। उप राष्ट्रपति की विशेष ट्रेन अयोध्या से कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो से तीन मिनट ठहरने के बाद बनारस रेलवे स्टेशन प्रस्थान करेगी। बनारस स्टेशन (Banaras station) परिसर में उप राष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (brajesh paathak) करेंगे। दो दिन तक उप मुख्यमंत्री पाठक साथ-साथ रहेंगे। यहां से वे बरेका गेस्ट हाउस में कुछ देर विश्राम के बाद दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में शामिल होंगे। अगले दिन शनिवार को कालभैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद बरेका में दोपहर का भोजन करेंगे और यहां से वे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल जाएंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना होंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 15 , 2022, 03:03 AM