भागलपुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा (Madan Mohan Jha) के द्वारा कार्यकाल पूरा होने पर इस्तीफा दिए जाने के बाद कांग्रेस को मजबूत किए जाने को लेकर केंद्रीय नेतृत्व (Central leadership) के द्वारा नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव और संगठन में व्यापक फेरबदल किए जाने की आशंका जताई जा रही है। जिसको लेकर केंद्रीय नेतृत्व लगातार प्रदेश नेतृत्व के संपर्क में है। इस बीच शुक्रवार को भागलपुर पहुंचे कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा (Ajit Sharma) से जब नए प्रदेश अध्यक्ष की संभावना पर बात की गई तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और केंद्रीय नेतृत्व जिसे भी बिहार कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करेंगे हम सभी विधायक और एमएलसी मिलकर बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में बिहार से ही केंद्र की मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 15 , 2022, 01:40 AM