चंडीगढ़, 15 अप्रैल (हि.स.)। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग आज अपने तमाम नेताओं के साथ दरबार साहिब पहुंचे। जहां उन्होंने सुबह की पालकी प्रभात फेरी में भी हिस्सा लिया। अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग (Amarinder Singh Raja Wadding) को हाल ही में कांग्रेस प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि उन्होंने अभी तक औपचारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार नहीं संभाला है लेकिन वह पार्टी नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं।
कांग्रेस (Congress) प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, उप नेता राजकुमार चब्बेवाल शुक्रवार सुबह दरबार साहिब पहुंचे। जहां कांग्रेस नेताओं ने पालकी साहिब यात्रा में भाग लिया। इसके बाद दरबार साहिब में माथा टेका और गुरूबाणी पाठ भी सुना। इसके बाद सभी कांग्रेसी नेता दुर्गयाणा मंदिर (Durgyana Temple) तथा वाल्मीकि तीर्थ स्थान का भी दौरा किया।
धार्मिक स्थानों का दौरा करने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, कांग्रेस नेता राजकुमार वेरका के साथ भी मुलाकात की। कांग्रेस प्रधान अमृतसर में पार्टी के कई नेताओं से मिले लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। नवजोत सिद्धू पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते फतेहगढ़ साहिब में थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 15 , 2022, 11:28 AM