रांची, 15 अप्रैल (हि. स.)। प्रदेश भाजपा राज्य सरकार (State government) के खिलाफ अभियान चलाएगी। यह अभियान 21 से 30 अप्रैल तक चलेगा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा (Pradeep Sinha) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य की समस्याओं के खिलाफ कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। इसका निर्णय 13 अप्रैल को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक (meeting) में लिया गया है। उन्होंने बताया कि 21 से 30 अप्रैल तक राज्य की जनता के बुनियादी सवाल सड़क, बिजली और पानी के समस्याओं को लेकर भाजपा (BJP) कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर सरकार का विरोध करेंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 15 , 2022, 09:43 AM