लखनऊ, 13 अप्रैल (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दफ्तर में देर से पहुंचने और काम में लापरवाही बरतने को कतई बर्दाश्त नहीं करने की ताकीद करते हुए निर्देश दिया है कि लेटलतीफ कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती बरती जाये।
योगी ने बुधवार को कोरोना प्रबंधन की नियमित समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि शासकीय कार्यालयों में हर अधिकारी और कर्मचारी की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी की लेटलतीफी कतई स्वीकार नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने इस स्थिति से निपटने के लिये सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को सतत औचक निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लापरवाह, लेटलतीफ अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाये।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 13 , 2022, 07:06 AM