अखरोट तेल के फायदे

Tue, Apr 12 , 2022, 03:29 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अखरोट (Walnut) विटामिन ए, डी, ओमेगा -3 फैट, एंटीऑक्सीडेंट (Omega-3 Fats, Antioxidants) और मैग्नीशियम ( magnesium) से भरपूर होते हैं। ये ड्राई फ्रूट न केवल आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बल्कि आपके बालों के लिए भी फायदेमंद है। बालों के लिए आप अखरोट के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अखरोट का तेल इन दिनों बाजार में आसानी से मिल जाता है। बेहतर परिणाम के लिए आप घर के बने तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। घर पर अखरोट का तेल कैसे बनाएं और ये बालों के लिए कैसे फायदेमंद है आइए जानें।
 घर पर ऐसे बनाएं अखरोट का तेल
इसके लिए आपको 1 कप अखरोट और 1 1/2 वेजिटेबल ऑयल की जरूरत होगी। एक पैन लें और इसमें थोड़ा पानी डालें। पैन में अखरोट डालकर उबाल लें। 10 मिनट बाद अखरोट को छान कर ठंडा होने दीजिए। इन सभी अखरोटों को पीसकर पाउडर बना लें। अखरोट के इस पाउडर को वेजिटेबल ऑयल के कंटेनर में डालें। इस तेल को आप हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
बालों को बढ़ाने के लिए
इस तेल में विटामिन और बायोटिन होता है जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है। इसमें पोटैशियम भी होता है जो बालों को बढ़ने में मदद करता है। अखरोट का तेल आपके बालों की जड़ों को मजबूत करता है और आपके बालों को बढ़ता है। 
हेयर कलर को लंबे समय तक बनाए रखता है
कलर बालों के लिए ये तेल बहुत फायदेमंद है। इससे बालों का रंग लंबे समय तक बना रहता है। ये आपके बालों को और भी चमकदार बनाता है।
डैंड्रफ दूर करने के लिए
डैंड्रफ बालों की एक आम समस्या है जिसका सामना हम अधिकतर लोग करते हैं। इससे निपटना मुश्किल हो सकता है। अगर आप समय पर इसका इलाज नहीं करते हैं तो ये बढ़ सकता है और बालों के झड़ने का कारण बन सकता है। अपने बालों पर अखरोट का तेल लगाने से आपको डैंड्रफ से पूरी तरह छुटकारा मिल सकता है। आप इसे सप्ताह में दो बार लगा सकते हैं।
बालों का झड़ना रोकें
बालों का झड़ना एक और आम समस्या है। अखरोट के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो स्कैल्प को किसी भी तरह के नुकसान से बचाता है। आप हफ्ते में एक या दो बार अखरोट के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपके बालों को मजबूत और घना बनाता है
बालों का पतला होना बालों की एक बड़ी समस्या है। अखरोट का तेल आपके बालों को घना और मजबूत बनाने में आपकी मदद कर सकता है। ये तेल आपके बालों को पोषण देता है और आपके बालों को टूटने अगर आप इस तेल का नियमित इस्तेमाल करते हैं तो आप अपने बालों को मजबूत और घना बना सकते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups