Nagpur Massive Fire: नागपुर में भीषण आग से पांच झोपड़ियां जलकर खाक, कोई हताहत नहीं!

Tue, Mar 17 , 2026, 08:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार तड़के लगी भीषण आग में कम से कम पांच झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। इस फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार आग सुबह करीब चार बजे संगम चॉल नामक झुग्गी बस्ती में लगी, जो यशवंत स्टेडियम के पास बस डिपो के नजदीक स्थित है। उस समय अधिकांश लोग सो रहे थे।

बताया जा रहा है कि आग तेजी से झोपड़ियों के घने समूह में फैल गई, जिससे इलाके में धुआं और लपटें फैल गईं। धुएं की गंध से स्थानीय लोग जाग गए और घबराकर अपने परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने लगे। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और उसे आसपास की झोपड़ियों और इमारतों तक फैलने से रोक दिया।

इस आग में पांच झोपड़ियां पूरी तरह नष्ट हो गईं। वहां रहने वाले परिवारों के कपड़े, बर्तन, अनाज और अन्य जरूरी घरेलू सामान भी जलकर खाक हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अचानक लगी इस आग से कई परिवार बेघर हो गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups