France-Israel: फ्रांस लेबनान-इजरायल संघर्ष विराम वार्ता की मेजबानी के लिए तैयार!

Sat, Mar 14 , 2026, 06:31 PM

Source : Uni India

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (President Emmanuel Macron) ने शनिवार को लेबनान-इजरायल के बीच पेरिस में शांति वार्ता की मेजबानी करने की इच्छा व्यक्त की है। 'एक्स' पर अपने पोस्ट में श्री मैक्रों ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को लेबनान के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और संसद अध्यक्ष से बात की थी। उन्होंने उल्लेख किया कि 'सीधे इजरायल से बातचीत' के लिए वे तैयार हैं। उन्होंने इजरायल से बड़े पैमाने के सैन्य हमले और जारी हमलों (attacks) को रोकने का आग्रह किया, साथ ही हिज्बुल्लाह से संघर्ष के अपने अंधाधुंध तनाव खत्म करने का आह्वान किया।

श्री मैक्रों ने लिखा, "इजरायल को वार्ता और युद्धविराम शुरू करने, स्थायी समाधान की दिशा में काम करने और लेबनान के अधिकारियों को देश की संप्रभुता के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धताओं बनाये रखने में सक्षम बनाने के लिए इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।" इजरायल-हिज्बुल्लाह (Israel-Hezbollah )के बीच संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हिज्बुल्लाह के उत्तरी इजरायल में लगभग 200 रॉकेट दागे जाने के बाद इजरायली सेना ने राजधानी बेरूत सहित पूरे लेबनान में कई खेप हवाई हमले (Wave of Airstrikes) किये हैं। हिज्बुल्लाह के गढ़ लेबनान के दक्षिणी उपनगरों में कई इजरायली हमलों की खबरें मिली हैं। पिछले एक सप्ताह से जारी भीषण बमबारी के कारण इन इलाकों से हजारों लोग पलायन कर चुके हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups