नयी दिल्ली: एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान (An Air India Express flight) की थाईलैंड के फुकेट में हार्ड लैंडिंग हुई। हादसे में सभी यात्री बाल-बाल बच गये। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि 11 मार्च को हैदराबाद-फुकेट उड़ान के अगले पहिये (Hyderabad-Phuket flight experienced) में फुकेट हवाई अड्डे पर समस्या आ गयी थी। चालक दल के सदस्यों ने सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन किया और यात्रियों को विमान से उतार लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या आईएक्स938 ने सुबह 6.25 बजे के आसपास हैदराबाद से उड़ान भरी थी और सुबह लगभग 8.55 पर फुकेट में उतरी थी। यह बोइंग का 737-8 विमान था।
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने की पुष्टि
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा, "हम पुष्टि करते हैं कि 11 मार्च को हमारी हैदराबाद-फुकेट फ्लाइट में फुकेट एयरपोर्ट पर नोज व्हील में दिक्कत आ गई थी।" नोज व्हील एयरक्राफ्ट के लैंडिंग गियर सिस्टम का एक जरूरी हिस्सा होता है।
तय समय के बजाय सुबह 6.42 बजे उड़ान भरी, सभी यात्री सुरक्षित
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar24.com के मुताबिक, फ्लाइट IX 938 ने हैदराबाद से अपने तय समय सुबह 6.20 बजे के बजाय सुबह 6.42 बजे उड़ान भरी और लोकल टाइम के हिसाब से सुबह 11.40 बजे फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया। फुकेट से आ रही तस्वीरों में विमान रनवे पर खड़ा दिख रहा है और उसका अगला पहिया निकला हुआ है। विमान के रनवे पर होने के कारण स्थानीय समय के अनुसार शाम छह बजे (भारत में शाम 4.30 बजे) तक के लिए रनवे को बंद कर दिया गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 11 , 2026, 04:07 PM