अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भी सरकार कर रही है परंपरा का उल्लंघन : कांग्रेस

Wed, Mar 11 , 2026, 12:59 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के (Lok Sabha Speaker Om Birla) खिलाफ लाये अपने प्रस्ताव पर जारी चर्चा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की गैर मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए और कहा कि सरकार इसमें भी परंपराओं और नियमों का उल्लंघन कर रही है। कांग्रेस संचार विभाग (Congress Communications Department) के प्रभारी जय राम रमेश (Jai Ram Ramesh) ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव पर मंगलवार को हुई बहस के दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने गर्व से दावा किया कि इस बहस के लिए 10 घंटे का समय दिया गया है, जबकि दिसंबर 1954 में इसी तरह के एक प्रस्ताव के लिए केवल ढाई घंटे निर्धारित किए गए थे।

उन्होंने कहा कि रिजिजू शायद यह बताना भूल गए कि 18 दिसंबर 1954 को स्वयं प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु बहस के दौरान सदन में मौजूद रहे और उसमें हिस्सा भी लिया था। सदन में बोलते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने सदन की अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष से अनुरोध किया था कि बहस के समय का अधिकांश हिस्सा विपक्ष को दिया जाए। लोकसभा में जब यह प्रस्ताव लाया गया था तो तब 489 सदस्यों वाली लोकसभा में कांग्रेस के 364 सांसद थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि इसके बाद जब भी अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आये और उन पर बहस हुई तब लोकसभा का संचालन उपाध्यक्ष कर रहे थे लेकिन 2019 के मध्य से लोकसभा में कोई उपाध्यक्ष नहीं है, जो संविधान का स्पष्ट उल्लंघन है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
राजनांदगांव पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख! अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 LPG Shortage News Today: IRCTC ने स्टेशन की कैटरिंग यूनिट्स से माइक्रोवेव, इंडक्शन इस्तेमाल करने को कहा, PM मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग की
PhonePe fraud: केरल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नया वित्तीय घोटाला! मुख्यमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल कर हो रही नई साइबर धोखाधड़ी
प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप: तीन माह बाद भी समाधान नहीं, पात्र होने के बावजूद 12 हितग्राही आज भी योजना के लाभ से वंचित 
Big Breaking: मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई ! बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त, कई आरोपी गिरफ्तार

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups