Ceiling Plaster Collapses: ग्रेटर नोएडा पश्चिम में बड़ा हादसा टला, रॉयल नेस्ट सोसाइटी के फ्लैट में छत का प्लास्टर गिरा

Wed, Mar 11 , 2026, 12:27 PM

Source : Uni India

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला परिक्षेत्र (Gautam Buddh Nagar district area) के ग्रेटर नोएडा पश्चिम की हाईराइज सोसाइटियों में निर्माण गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। रॉयल नेस्ट सोसाइटी (Royal Nest Society) के एक फ्लैट में अचानक छत का प्लास्टर भरभरा कर नीचे गिर गया (Ceiling plaster collapses)। घटना के समय कमरे में मौजूद एक युवक बाल-बाल बच गया, हालांकि उसके सामने रखे लैपटॉप और मोबाइल फोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मंगलवार शाम को हुए घटनाक्रम में बताया जा रहा कि युवक कमरे में बैठकर अपना ऑफिस का काम कर रहा था, तभी अचानक छत के प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। तेज आवाज के साथ हुए इस हादसे से फ्लैट में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि मलबा सीधे युवक के ऊपर नहीं गिरा, जिससे उसकी जान बच गई लेकिन उसकी टेबल पर रखा लैपटॉप और मोबाइल फोन मलबे की चपेट में आकर चकनाचूर हो गए।

हादसे के तुरंत बाद पीड़ित युवक ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वायरल हो रहे वीडियो में कमरे की छत का टूटा हुआ हिस्सा और फर्श पर फैला मलबा साफ दिखाई दे रहा है। युवक ने वीडियो के माध्यम से बिल्डर के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। सोसाइटी में रहने वाले अन्य निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं हाईराइज इमारतों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती हैं। लोगों ने बिल्डर और प्रबंधन से मामले की जांच कराकर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि बिल्डर की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
राजनांदगांव पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख! अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 LPG Shortage News Today: IRCTC ने स्टेशन की कैटरिंग यूनिट्स से माइक्रोवेव, इंडक्शन इस्तेमाल करने को कहा, PM मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग की
PhonePe fraud: केरल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नया वित्तीय घोटाला! मुख्यमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल कर हो रही नई साइबर धोखाधड़ी
प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप: तीन माह बाद भी समाधान नहीं, पात्र होने के बावजूद 12 हितग्राही आज भी योजना के लाभ से वंचित 
Big Breaking: मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई ! बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त, कई आरोपी गिरफ्तार

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups