Maharashtra Scam Allegations: मनसे ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सामाजिक न्याय विभाग में अनियमितताओं की जांच की मांग की!

Tue, Mar 10 , 2026, 08:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अविनाश जाधव ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर सामाजिक न्याय विभाग में कथित अनियमितताओं और प्रशासनिक खामियों की जांच की मांग की है। जाधव ने पत्र में विभाग के फंड के बंटवारे, निविदा प्रक्रिया और मंत्री कार्यालय के कुछ अधिकारियों के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाये हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले की तुरंत जांच शुरू करने और गड़बड़ी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

पत्र में सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट के निजी सचिव भरत कदम पर भी आरोप लगाये गये हैं। जाधव ने श्री सिद्धार्थ भंडारे की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। खबर है कि भंडारे बिना किसी आधिकारिक नियुक्ति आदेश के विभाग में 'विशेष कार्य अधिकारी' (ओएसडी) के रूप में काम कर रहे हैं। पत्र के मुताबिक, हाल के दिनों में सामाजिक न्याय विभाग के भीतर गंभीर अनियमितताओं की कई शिकायतें सामने आयी हैं। खासतौर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत फंड बांटने में धांधली के आरोप लगाये गये हैं।

जाधव ने यह भी दावा किया है कि विद्यार्थी छात्रावासों और आवासीय सुविधाओं से जुड़े कामों में ऑनलाइन निविदा के नाम पर अग्रिम पैसे लेकर ठेके दिये गये हैं। इसके अलावा आरोप है कि मंत्री कार्यालय से काम दिलाने के बदले विधायकों, जन प्रतिनिधियों और संबंधित व्यक्तियों से रिश्वत की मांग की गयी थी। जाधव ने कहा कि ये आरोप बेहद गंभीर हैं। उन्होंने सच्चाई सामने लाने और जवाबदेही तय करने के लिए निष्पक्ष और पूरी जांच की मांग की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups