नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर में चार मार्च को होली के दिन तरुण बुटोलिया की हत्या के मामले (Tarun Butolia murder case) में तीन महिलाओं सहित सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल आठवां शख्स इमाम उर्फ बंटी रविवार को उत्तम नगर में अपने घर से गिरफ्तार कर लिया गया था। अब तक मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को गिरफ्तार किये गये लोगों में सायरा उर्फ कली (40), शरीफ़न (50) और सलमा (36) शामिल हैं। तीनों महिलाएं उत्तम नगर की रहने वाली हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें मामले के संबंध में पूछताछ के लिए इससे पहले हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने सुहैल उर्फ साहिल (21), समीर चौहान (20), फिरोज़ (22) और इस्माइल (50) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिस नाबालिग को हिरासत में लिया है, उसकी उम्र 14 वर्ष है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों में झगड़े से पहले सायरा उर्फ कली की मृतक के परिजनों से बहस हुई थी। घटना के बाद दोनों परिवारों में झड़प हो गयी, जो बाद में उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में फैल गयी। इस झड़प में घायल हुए 26 वर्षीय तरुण की पांच मार्च को अस्पताल में मौत हो गयी। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है, जिसके तहत पुलिस और अर्धसैनिक बल को तैनात किया गया है। द्वारा के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने कहा है कि पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान कर रही है और उन्हें तलाश रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Mar 10 , 2026, 08:11 AM