महिलाओं के साथ समानता से होगी सच्ची प्रगति : खरगे

Sun, Mar 08 , 2026, 01:15 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने कहा है कि कोई भी समाज तब ही सही अर्थों में प्रगति करता है जब महिलाओं (women) को बराबरी का सच्चा, सही और वास्तविक हक मिलता है।
श्री खरगे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) पर रविवार को सोशल मीडिया एक्स (Social Media X) पर एक पोस्ट में लैंगिक समानता और महिलाओं के लिए बराबरी के हक़ को लेकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के एक विचार का उद्धरण देते हुए लिखा, "दुख भोगने के लिए जन्म नहीं हुआ है। आपका जन्म उत्थान के लिए हुआ है।"
उन्होंने कहा, "महिलाएं विकास में केवल भागीदार नहीं हैं, बल्कि इसकी प्रेरक शक्ति हैं। अपनी बुद्धिमत्ता, लचीलेपन, करुणा और दृढ़ संकल्प के बल पर महिलाएं समुदायों को सशक्त बनाती हैं और मजबूत राष्ट्रों का निर्माण करती हैं।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, हम विश्व भर की महिलाओं के साहस, नेतृत्व और अनगिनत योगदानों का जश्न मनाते हैं।"
उन्होंने कहा कि किसी भी समझ में सच्ची प्रगति तभी आएगी जब समानता केवल एक आकांक्षा न होकर प्रत्येक महिला के लिए एक जीती- जागती वास्तविकता बन जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups