बैतूल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल शहर (Betul city) में इटारसी रोड स्थित (Itarsi Road) एक कबाड़ गोदाम में रविवार रात भीषण आग (Fire) लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा प्लास्टिक, रबर, टायर और वाहनों (Plastics, rubber, tires and vehicles) का स्क्रैप जलकर राख हो गया। दमकल की कई गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार इटारसी रोड पर बसंत पेट्रोल पंप के आगे स्थित रसीद नामक कबाड़ी की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ ही देर में धुएं और लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग सबसे पहले दुकान के अंदर से उठती दिखाई दी और देखते-देखते पूरे कबाड़ के ढेर में फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही बैतूल, बैतूल बाजार और शाहपुर से फायर ब्रिगेड की तीन से चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखा अधिकांश कबाड़ जलकर नष्ट हो चुका था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से कबाड़ी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
गोदाम में करीब 500 से अधिक पुराने टायर, एयर टंकियां, ब्रेक सिलेंडर और अन्य वाहनों का स्क्रैप रखा हुआ था। आग लगने के बाद बीच-बीच में तेज धमाकों जैसी आवाजें भी सुनाई देती रहीं, जो कबाड़ में रखी एयर टंकियों के फटने के कारण आ रही थीं। इससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की दुकानों को खाली करा दिया और क्षेत्र में घेराबंदी कर दी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 08 , 2026, 12:27 PM