Wild Animal Attacks: बहराइच में वन्यजीव के हमले में मासूम की मौत! आक्रोशित ग्रामीणों का सड़क जाम प्रदर्शन

Sat, Mar 07 , 2026, 12:53 PM

Source : Uni India

Wild Animal Attacks Child in Bahraich: उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग क्षेत्र (Katarniaghat Wildlife Division area) में शुक्रवार शाम एक वन्यजीव के हमले में सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन (blocked the road and protested) किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार निशानगाड़ा रेंज के अंतर्गत कारीकोट ग्राम पंचायत के आजमगढ़ पुरवा गांव निवासी राम विलास पटवा का पुत्र रघुवीर (7) अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान एक जंगली जानवर अचानक घर में घुस आया और बच्चे पर हमला (Wild Animal Attacks Child in Bahraich) कर उसे जबड़े में दबोच लिया। जानवर बच्चे को खींचते हुए पास के गेहूं के खेत की ओर ले गया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े। ग्रामीणों की आवाज सुनकर वह बच्चे को खेत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में बच्चे की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद गन्ने के खेत से बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे के गले और गर्दन पर गहरे घाव थे, जिससे उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में गुस्साए ग्रामीणों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर धरना-प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण क्षेत्र में जंगली जानवर को पकड़ने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में कतर्नियाघाट के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विभागीय स्टाफ को मौके पर भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। 

उन्होंने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किस जानवर ने किया, क्योंकि रात के समय मौके पर कोई स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिले हैं। वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर ग्रामीणों का कहना है कि सुजौली क्षेत्र के अधिकांश गांव जंगल से सटे होने के कारण जंगली जानवर अक्सर आबादी में घुस आते हैं। उनका आरोप है कि कैलाश पुरी पावर हाउस से शाम छह बजे के बाद अक्सर बिजली कटौती हो जाती है, जिससे अंधेरे का फायदा उठाकर जंगली जानवर गांवों में प्रवेश कर जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली व्यवस्था सुधारने और वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए स्थायी इंतजाम करने की मांग की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups