मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने शुक्रवार को राज्य का बजट(budget) पेश करते हुए किसानों (farmers) के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया और दो लाख तक के फसल ऋण माफ करने की योजना लागू करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार एक समिति गठित करेगी, जो इसके स्वरूप और प्रक्रिया को अंतिम रूप देगी। नयी योजना का नाम पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर शेतकरी कर्ज माफी योजना रखा गया है। इसके तहत 30 सितंबर 2025 तक 2 लाख तक के बकाया फसल ऋण वाले किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिलेगा।
सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य राज्य के उन किसानों को राहत देना है जो फसल ऋण का भुगतान करने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। राज्य सरकार के अनुसार, योजना से महाराष्ट्र के हजारों किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 06 , 2026, 07:50 PM