तो क्या हमें दो कीपर रखने चाहिए? अभिषेक के ताने का अर्शदीप ने दिया खूबसूरत जवाब, सोशल मीडिया पर आए तरह-तरह के रिएक्शन 

Sat, Mar 07 , 2026, 01:34 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Abhishek Sharma's Dig at Arshdeep : T20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड (India and England) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया। इस मैच में हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को छोड़कर टीम इंडिया के बाकी बॉलर्स को इंग्लिश बैट्समैन ने खूब धोया। खासकर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का दिन बहुत खराब रहा। उन्होंने चार ओवर में 51 रन दिए और उसमें पांच वाइड बॉल फेंकी।

भारत-इंग्लैंड मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन टीम बस में एक साथ दिख रहे हैं। इस बीच, अर्शदीप ने अभिषेक की फील्डिंग की तारीफ की और इसे अच्छी फील्डिंग बताया। इस पर अभिषेक ने तुरंत उनकी टांग खींची। अर्शदीप की दिशाहीन बॉलिंग पर चुटकी लेते हुए अभिषेक ने कहा कि अर्शदीप को बॉलिंग करते समय दो विकेटकीपर की ज़रूरत है क्योंकि वह बहुत वाइड बॉलिंग करते हैं।

अभिषेक के ताने के बाद अर्शदीप भी मुस्कुराते हुए संजू सैमसन की तरफ मुड़े और पूछा, "संजू भाई, तो क्या हमें दो कीपर रखने चाहिए?" और तुरंत ईशान किशन की तरफ इशारा करते हुए कहा, "हमारी प्लेइंग XI में दो विकेटकीपर हैं।" क्योंकि उस मैच में संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों खेल रहे थे। इस मज़ेदार बातचीत का वीडियो फैंस को बहुत पसंद आया है और सोशल मीडिया पर इस पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

 

Abhishek Sharma, Sanju Samson, Arshdeep Singh & Ishan kishan having fun while traveling to Mumbai to Ahmedabad for T20 World Cup Final vs New Zealand at Narendra Modi Stadium......Seemore

pic.twitter.com/DtirUKfyZP

— MANU. (@IMManu_18) March 6, 2026

 

वर्ल्ड कप में अभिषेक का फॉर्म चिंताजनक
भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा मौजूदा T20 वर्ल्ड कप में ज़्यादा फॉर्म में नहीं हैं। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ 55 रन की पारी को छोड़कर, बाकी मैचों में उनका बल्ला शांत रहा है। अभिषेक इंग्लैंड के खिलाफ़ सेमीफ़ाइनल मैच में भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। वह 7 गेंदों में सिर्फ़ 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसलिए अब उनसे फ़ाइनल मैच में बड़ी पारी खेलने और टीम इंडिया को जीत दिलाने की उम्मीद है। दूसरी ओर, अर्शदीप सिंह ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 9 विकेट लिए हैं और टीम के लिए एक महत्वपूर्ण गेंदबाज बन गए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups