नयी दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को गुजरात के वटवा में प्रस्तावित मेगा कोचिंग टर्मिनल स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान वैष्णव ने टर्मिनल के संरेखण और प्रस्तावित सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की और पिटलाइनों तथा स्टेबलिंग लाइनों को और बढ़ाने का निर्देश दिया।
रेलवे ने बताया कि रेल मंत्री ने अहमदाबाद–वटवा सेक्शन के चौगुनीकरण के प्रस्ताव पर चर्चा की, ताकि अहमदाबाद के लिए अधिक यात्री ट्रेनों के संचालन को सुगम बनाया जा सके।
रेलवे के अनुसार यह प्रस्तावित मेगा कोचिंग टर्मिनल पश्चिम रेलवे के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जो ट्रेन संचालन क्षमता बढ़ाने, भीड़ कम करने तथा क्षेत्र में आधुनिक रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 07 , 2026, 07:41 AM