Nargis UPSC: दरभंगा की डॉक्टर बेटी ने यूपीएससी में लाया 51वां स्थान!

Fri, Mar 06 , 2026, 10:04 PM

Source : Uni India

दरभंगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) के गॉयनिक विभाग की जूनियर रेजीडेन्ट डॉ. नरगिस परवीन के संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में सफल होने पर ग्रामीण एवं परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। दरभंगा जिले के सिंहवारा प्रखंड के बहुआरा गांव में समीदा खातून एवं मोहम्मद साजिद की ज्येष्ठ पुत्री डॉ. नरगिस ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services Exam) में 51 वां स्थान लाकर इलाके को गौरवान्वित किया है, जिससे लोगों में खुशी है।

डॉ. नरगिस परवीन ने पहले प्रयास में ही 51वां रैंक लाकर सफलता हासिल की है। परिणाम आने के साथ भाई मोहम्मद दुलारे , मोहम्मद निराले, मोहम्मद फैसल एवं मां समीदा खातून एवं परिजन खूशी से फुले नहीं समां रहें हैं। इस सफलता के बाद नरगिस ने कहा कि वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती थी और अब उन्हें यह अवसर मिला है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया। नरगिस ने ऑनलाइन घर पर रहकर तैयारी करके इस मुकाम को हासिल किया है। नरगिस चार भाई बहनों में सबसे बड़ी है। इनके माता पिता पेशे से मजदूर हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups