चंडीगढ़ . हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Naib Singh Saini) ने कहा कि पलवल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं (health facilities) की कोई कमी नहीं है और नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 200 बेड के जिला अस्पताल और 50 बेड के सब-डिविजनल अस्पताल के माध्यम से लोगों को इलाज की सुविधाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में दी। वह विधायक रघुबीर तेवतिया द्वारा पलवल और बल्लभगढ़ के बीच ट्रामा सेंटर स्थापित करने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर ट्रामा सेंटर बनाने की मांग की जा रही है, उससे करीब 500 मीटर की दूरी पर 200 बेड का जिला अस्पताल पलवल में स्थित है। इसके अलावा लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर 50 बेड का सब-डिविजनल अस्पताल भी मौजूद है, जिससे स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। ट्रैफिक जाम की समस्या के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पलवल में जाम की स्थिति नहीं है। पहले यहां ट्रैफिक की समस्या (traffic system) रहती थी, लेकिन फ्लाईओवर बनने के बाद यातायात व्यवस्था काफी सुगम हो गई है और लोगों को राहत मिली है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 06 , 2026, 07:56 PM