Iran Kurd Iraq Warning: अलगाववादी कुर्द समूहों ने ईरान में प्रवेश किया तो सारे ठिकाने तबाह कर दिये जाएंगे : ईरान

Fri, Mar 06 , 2026, 07:10 PM

Source : Uni India

तेहरान. ईरान के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने इराक के कुर्द अलगाववादी समूह को चेतावनी दी है कि अगर वे ईरान में प्रवेश करने का प्रयास करेंगे तो कुर्दिस्तान में उनकी सभी सुविधाओं को निशाना बनाया जाएगा। रक्षा परिषद में ईरानी सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अली अकबर अहमदीन ने यह टिप्पणी उन खबरों के बीच की है, जिनमें कहा गया है कि अमेरिका ईरान-इराक सीमा (US Iran-Iraq border) के पास पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित कुर्द और ईरानी अलगाववादी समूहों (Iranian separatist groups) का उपयोग उसके खिलाफ जमीनी हमले के लिए करना चाहता है।

श्री अहमदीन ने कहा, "हम इराक के कुर्दिस्तान (We warn our friends) में अपने दोस्तों और भाइयों को आगाह करते हैं कि अब तक इस क्षेत्र में केवल अमेरिका, इजरायल और अलगाववादी समूहों के ठिकानों को ही निशाना बनाया गया है लेकिन, यदि उन्हें ईरान में प्रवेश करने, साजिश रचने या अपनी उपस्थिति जारी रखने की अनुमति दी गई, तो इराक के कुर्दिस्तान की सभी सुविधाओं को व्यापक स्तर पर निशाना बनाया जाएगा।"

ईरान के खुफिया मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश की सशस्त्र सेनाओं ने इराक से लगी पश्चिमी सीमा के पास मौजूद "अलगाववादी समूहों" (separatist groups) के ठिकानों और सुविधाओं के एक बड़े हिस्से को नष्ट कर दिया है और उन्हें भारी नुकसान पहुँचाया है। आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना की रिपोर्ट के अनुसार बयान में कहा गया कि यह "पूर्व-निवारक" सैन्य अभियान उसकी सेनाओं और ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स की सेनाओं द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दिया गया। मंत्रालय ने कहा कि ये समूह अमेरिका और इजरायल के समर्थन से सीमाओं के जरिए ईरान में घुसपैठ करने और देश के शहरी तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में हमले करने की योजना बना रहे थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups