वॉशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में ईरानी हवाई क्षेत्र (Iranian airspace) में उसकी वायु सेना का पूरा दबदबा होगा। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट (White House Press Secretary Carolyn Levitt) ने बुधवार को यह जानकारी दी है। सुश्री लेविट ने व्हाइट हाउस की दैनिक प्रेस वार्ता में कहा, "हमें उम्मीद है कि आने वाले घंटों में ईरानी एयरस्पेस पर हमारा पूरा दबदबा होगा।"उन्होंने कहा कि ईरान में अमेरिका के सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं है, हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) ने पहले कहा था कि वह भविष्य में इस विकल्प के लिए तैयार हैं।
दिन की शुरूआत में अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने पेंटागन में संवाददाताओं से कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल सैन्य अभियान अभी शुरुआती चरण में है। संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन डैन केन ने कहा कि जैसे-जैसे अभियान आगे बढ़ेंगा, अमेरिकी सेना ईरानी इलाके में धीरे-धीरे और अंदर तक हमला करना शुरू कर देगी। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कल सीएनएन को बताया कि ईरान और लेबनान के उग्रवादी समूह हिज़्बुल्लाह ने चल रहे तनाव के बीच इजरायल पर अपना पहला सुनियोजित हमला किया।
ईरान के खिलाफ अमेरिका-इज़रायल के हवाई हमलों में शनिवार सुबह ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई, उनके परिवार के कुछ सदस्यों, वरिष्ठ सैन्य कमांडरों और आम लोगों की मौत हो गयी थी। ईरान ने अब तक पश्चिमी एशिया में इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमलों के ज़रिए जवाब दिया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 05 , 2026, 12:29 PM