गाजियाबाद। गाजियाबाद के यूट्यूबर सलीम वस्तिक पर चाकू से हमला (Knife Attack) करने के मामले में दूसरा आरोपी गुलफाम मंगलवार रात पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में मारा गया। गुलफाम इस मामले के मुख्य आरोपी जीशान का बड़ा भाई था। जीशान रविवार को ही पुलिस मुठभेड़ (Police Encounter) में मारा गया था। इन दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को जानकारी दी कि मंगलवार की रात इंदिरापुरम में हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गये। एक गोली सहायक पुलिस आयुक्त की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी लगी। इस तरह पिछले 48 घंटों के भीतर पुलिस के साथ मुठभेड़ में दोनों भाई मारे गये हैं। दोनों ने मिलकर 27 फरवरी की सुबह पूर्व मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वस्तिक (Muslim YouTuber Salim Wastik)पर चाकू से 14 वार किए थे।
सलीम की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें दिल्ली में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस्लाम छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वस्तिक पर उनके दफ्तर में दिन-दहाड़े हमला किया गया था। पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी को बिना नंबर वाली बाइक पर आए नकाबपोश हमलावरों ने श्री सलीम पर चाकू से कई वार किए और उनका गला रेतने की कोशिश की। जब वह चिल्लाए, तो हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर भाग गए।
पड़ोसियों ने शोर सुनकर परिवार को जानकारी दी। श्री सलीम को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेज दिया गया। उनके सीने, पेट, गर्दन, हाथ और पैरों पर कुल 14 घाव हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। श्री सलीम के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने एआईएमआईएम नेता समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी (Yogi Adityanath) ने कहा, "कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है।"



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 04 , 2026, 09:51 PM