Bhajan Lal celebrated Holi: भजनलाल ने शहर के लोगों के साथ मनाई होली!

Wed, Mar 04 , 2026, 08:01 PM

Source : Uni India

जयपुर।  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajan Lal Sharma) ने बुधवार को यहां प्रदेशवासियों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होली महोत्सव (celebrated Holi) में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में आए लोगों के फूलों और प्राकृतिक रंगों के साथ होली खेली। श्री शर्मा ने सपत्नीक आमजन को गुलाल लगाया और फूलों की वर्षा कर पूरी आत्मीयता के साथ सभी का अभिनन्दन किया। इस दौरान प्रदेशभर की संस्कृति एक छत के नीचे नजर आई, जब ब्रज से लेकर शेखावाटी तक की होली के विभिन्न रूप देखने को मिले। ब्रज से आए भारतीय कला संस्थान के कलाकारों एवं भजन मंडली ने गायन और नृत्य के साथ समां बांधा वहीं शेखावाटी के फतेहपुर की गो वत्स फाग मंडली के कलाकारों ने चंग के साथ धमाल मचाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी कलाकारों के बीच जाकर फाल्गुन के गीतों में साथ निभाया।

इस दौरान बच्चे, वृद्ध, महिला एवं जवान सभी में मुख्यमंत्री के साथ होली खेलने को लेकर अलग ही उत्साह नजर आया। किसी ने मुख्यमंत्री को गुलाल लगाने के साथ साफा और दुपट्टा पहनाया तो किसी ने अपने हाथों से बनाई पिचकारी एवं गुलाल गोटा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों के इस त्योहार पर सभी को कटुता भुलाकर खुशियों के साथ जीवन बिताने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी (Chief Minister Diya Kumari) एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा, भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़, सांसद मंजू शर्मा, विधायक कुलदीप धनखड़, गोपाल शर्मा तथा अन्य सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं जैसलमेर से धौलपुर और हनुमानगढ़ से बांसवाड़ा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आये लोग मौजूद थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups