मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) 20 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 2.119 अरब डॉलर घटकर 723.608 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले, 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 8.663 अरब डॉलर उछलकर 725.727 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 20 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.039 अरब डॉलर की गिरावट रही और सप्ताहांत पर यह 572.564 अरब डॉलर रहा।
इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा जापानी येन, ब्रितानी पाउंड और यूरो भी शामिल हैं जिनके मूल्य का निर्धारण डॉलर की तुलना में उनकी संदर्भ दर के आधार पर होता है।
आलोच्य सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार 97.7 करोड़ डॉलर घटकर 127.489 अरब डॉलर पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) के पास आरक्षित निधि 1.8 करोड़ डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 8.4 करोड़ डॉलर कम होकर क्रमशः 4.716 अरब डॉलर और 18.84 अरब डॉलर रह गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 27 , 2026, 06:47 PM