आज भी जीवन की सच्चाई को बयां करते हैं गीतकार इंदीवर के गीत, कल्याणजी-आनंदजी के संगीत निर्देशन में उनके गीतों को नई पहचान मिली   

Fri, Feb 27 , 2026, 01:01 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Indeevar's Death Anniversary : मनमोहन देसाई (Manmohan Desai) के निर्देशन में फिल्म सच्चा-झूठा (Sachchaa Jhootha) के लिए इंदीवर का लिखा एक गीत 'मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया (Meri Pyari Bahaniya Banegi Dulhaniya)' को आज भी शादी के मौके पर सुना जा सकता है। इसके अलावा फिल्म राजेश खन्ना अभिनीत फिल्म 'सफर' के लिए उन्होंने 'जीवन से भरी तेरी आंखे (Jeevan Se Bhari Teri Aankhen)' और 'जो तुमको हो पसंद (o Tumko Ho Pasand,)’ जैसे गीत लिखकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। जाने माने फिल्मकार राकेश रोशन की फिल्मों के लिए इंदीवर ने सदाबहार गीत लिखकर उनकी फिल्मो को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सदाबहार गीतों के कारण ही राकेश रोशन की ज्यादातार फिल्मे आज भी याद की जाती हैं। इन फिल्मों में खासकर कामचोर, खुदगर्ज, खून भरी मांग, कालाबाजार, किशन कन्हैया, किंग अंकल, करण अर्जुन, कोयला जैसी फिल्में शामिल हैं।

राकेश रौशन के अलावा इंदीवर के पसंदीदा निर्मात-निर्देशको में मनोज कुमार, फिरोज खान आदि प्रमुख रहे हैं। इंदीवर के पसंदीदा संगीतकार के तौर पर कल्याण जी आनंदजी का नाम सबसे ऊपर आता है। कल्याणजी-आनंदजी के संगीत निर्देशन में उनके गीतों को नई पहचान मिली। शायद कल्याणजी-आनंद जी इंदीवर के दिल के काफी करीब थे। सबसे पहले इस जोड़ी का गीत संगीत 1965 में प्रदर्शित फिल्म 'हिमालय की गोद में' पसंद किया गया।

इसके बाद इंदीवर द्वारा रचित फिल्मी गीतों में कल्याणजी-आनंदजी का ही संगीत हुआ करता था। ऐसी फिल्मो में उपकार, दिल ने पुकारा, सरस्वती चंद्र, यादगार, सफर, सच्चा झूठा, पूरब और पश्चिम, जॉनी मेरा नाम, पारस, उपासना, कसौटी, धर्मात्मा, हेराफेरी, डॉन, कुर्बानी, कलाकार आदि शामिल हैं। वर्ष 1975 मे प्रदर्शित फिल्म 'अमानुष' के लिए इंदीवर को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। इंदीवर ने अपने सिने कैरियर में लगभग 300 फिल्मों के लिए गीत लिखे। लगभग तीन दशक तक अपने रचित गीतों से श्रोताओं को भावविभोर करने वाले इंदीवर 27 फरवरी 1997 को इस दुनिया को अलविदा कह गये।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups