Hillary Clinton's Epstein Deposition: एपस्टीन के साथ संबंधों को लेकर सांसदों को करना चाहिए ट्रम्प से सवाल: क्लिंटन

Fri, Feb 27 , 2026, 04:05 PM

Source : Uni India

वाशिंगटन : अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन (Former US Secretary of State Hillary Clinton) ने सांसदों से अपील की है कि उन्हें यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन (***** offender Jeffrey Epstein) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के संबंधाें को लेकर उनसे सवाल करने चाहिये। बीबीसी की रिपोर्ट (BBC report) के अनुसार सुश्री क्लिंटन इस मामले को लेकर कांग्रेस (संसद) की समिति के समक्ष उपस्थित हुईं। उन्होंने कहा कि उन्हें एपस्टीन के अपराधों (Epstein's crimes) के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस दौरान उन्होंने सांसदों से आग्रह किया कि उन्हें ट्रंप से एपस्टीन के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछताछ करनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने संविधान की शपथ ली है।

सुश्री क्लिंटन ने कांग्रेस समिति के समक्ष घंटों गवाही देने के बाद कहा, "मैं सच सामने आते देखना चाहती हूं। इस मामले में सुश्री क्लिंटन के पति एवं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (US President Bill Clinton) शुक्रवार को गवाही देंगे। हालांकि दोनों ने समिति की ओर से तलब किये जाने का विरोध किया है और इसे इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। बाद में ये दोनों फिर गवाही देने के लिए सहमत हो गए क्योंकि उनके खिलाफ कांग्रेस की अवमानना की संभावित कार्रवाई की आशंका थी। क्लिंटन और ट्रंप ने एपस्टीन के साथ संबंधों को लेकर कुछ भी गलत करने से इनकार किया है।

कांग्रेस की समिति के समक्ष गुरुवार को छह घंटे तक गवाही देने के बाद सुश्री क्लिंटन ने संवाददाताओं से कहा, वह निराश हैं कि गवाही सार्वजनिक नहीं की गयी। गवाही सार्वजनिक की गयी होती, तो मुझे यहां आकर आपके इस बारे में बात नहीं करनी पड़ती। इस दौरान उन्होंने समिति के अध्यक्ष जेम्स कॉमर की भी तारीफ़ की कि उन्होंने जांच के तरीके के बारे में कई ज़रूरी सवाल उठाए और उन विषयों के बारे में उनकी बात सुनी जिन पर उन्हें लगता है कि जांच की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "मैंने उनकी तारीफ़ करती हूं। मैं सच सामने आते देखना चाहती हूं, इसलिए यह एक बहुत लंबे, बार-बार होने वाले बयान को खत्म करने का एक भरोसा दिलाने वाला तरीका था।

सुश्री क्लिंटन ने कहा कि उन्होंने समिति के रिपब्लिकन सदस्यों की इस बात के लिए आलोचना की कि उन्होंने एपस्टीन या उनकी दोषी साथी, घिसलेन मैक्सवेल के बारे में किसी और से नहीं पूछताछ नहीं की। उन्होंने कहा कि वह एपस्टीन को नहीं जानती थीं। वहीं, क्लिंटन ने कहा है कि उन्हें एपस्टीन के अपराधों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने दो दशक पहले उससे संबंध तोड़ लिए थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद चैरिटी के काम के सिलसिले में उनका संपर्क हुआ था और उन्होंने इस बात पर अफ़सोस जताया है कि वह कभी भी उस वित्तपोषक से जुड़े थे, जिसकी 2019 में न्यूयॉर्क शहर की जेल में मौत हो गई थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups