Stock Market Decline : हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर मार्केट (Indian stock market) में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 27 फरवरी को मार्केट की शुरुआत नेगेटिव रही। सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex and Nifty) में गिरावट के साथ ट्रेडिंग शुरू हुई। सुबह 11.35 बजे तक सेंसेक्स 589.41 पॉइंट की गिरावट के साथ 81659.20 पर पहुंच गया था। जबकि, निफ्टी 50 इंडेक्स 212.55 पॉइंट की गिरावट (The Nifty 50 index fell) के साथ 25284 पर पहुंच गया।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) पर सेंसेक्स ने 28.13 पॉइंट की गिरावट के साथ ट्रेडिंग शुरू की। सेंसेक्स पर ट्रेडिंग 821220.48 पॉइंट पर शुरू हुई। NSE निफ्टी में भी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 50 ने 36.70 पॉइंट की गिरावट के साथ शुरुआत की। निफ्टी 50 पर ट्रेडिंग 25459.85 पर शुरू हुई। सुबह 9.24 बजे सेंसेक्स 253 पॉइंट्स गिर चुका था। सेंसेक्स 81994 पॉइंट्स पर पहुंच गया था। वहीं, निफ्टी 83 पॉइंट्स गिर चुका था। निफ्टी 50 ने 25412 पॉइंट्स पर ट्रेडिंग शुरू की। BSE पर टेक महिंद्रा, HCL टेक, इटरनल, TCS और ट्रेंट के स्टॉक्स में तेजी आई। वहीं, मारुति सुजुकी, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और रिलायंस के स्टॉक्स गिरे।
गुरुवार को क्या था हाल?
26 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में ज्यादा तेजी या गिरावट नहीं देखी गई। सेंसेक्स 27.46 पॉइंट्स गिरकर 82248.61 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 इंडेक्स 14.05 पॉइंट्स बढ़कर 25496.55 पॉइंट्स पर बंद हुआ। गुरुवार को BSE पर अडानी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, TCS और रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप गेनर्स रहे। दूसरी ओर, ट्रेंट, इटरनल, पावरग्रिड, HDFC बैंक और एशियन पेंट के स्टॉक्स गिरे। गुरुवार को निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी IT, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में बढ़त हुई। निफ्टी FMCG और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में गिरावट आई। गुरुवार को BSE सेंसेक्स पर 30 में से 13 स्टॉक बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि 17 स्टॉक गिरे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 27 , 2026, 03:29 PM