4 मार्च को खुलेगा सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड का आईपीओ! जानें कितना तय हुआ ऑफर का प्राइस बैंड और इक्विटी शेयर

Fri, Feb 27 , 2026, 02:06 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

IPO News: सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड (Sedmac Mechatronics Limited) अपने इक्विटी शेयरों का आईपीओ (IPO of equity shares) 4 मार्च को खोलने का प्रस्ताव कर रही है। एंकर इन्वेस्टर बिडिंग डेट, बिड/ऑफर ओपनिंग डेट से एक वर्किंग डे पहले 2 मार्च है। बिड/ऑफर क्लोजिंग डेट 6 मार्च  है। इस ऑफर का प्राइस बैंड 1,287 से 1,352 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। निवेशक न्यूनतम 11 इक्विटी शेयरों के लिए तथा उसके बाद 11 के गुणक में बोली लगा सकते हैं।

यह ऑफर मौजूदा प्रवर्तक एवं प्रवर्तक समूह के विक्रय शेयरधारकों मनीष शर्मा और अश्विनी अमित दीक्षिततथा मौजूदा निवेशक विक्रय शेयरधारकों ए91 इमर्जिंग फंड II एलएलपी, एनआरजेएन फैमिली ट्रस्ट (एंट्रस्ट फैमिली ऑफिस लीगल एंड ट्रस्टीशिप सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रतिनिधित्व), एक्सपोनेंटिया अपॉर्चुनिटीज फंड II, मेस प्राइवेट लिमिटेड, 360 वन स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड सीरीज 8, 360 वन मोनोपोलिस्टिक मार्केट इंटरमीडियरीज फंड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एक्सपोनेंटिया अपॉर्चुनिटीज लिमिटेड, सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप, साइरस जमशेद गुजड़े, कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, एसवीएस ट्रस्ट नंबर IV, वेंकटेश इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, हिमांशु कांतिलाल सांघवी एचयूएफ, देवांग मेहता, अतुल हीरालाल शाह, बकुल हीरालाल शाह, देविनजीत सिंह, पेरुमल राममूर्ति श्रीनिवासन, भव्य कपूर और राहुल बाहरी  द्वारा बेचे जाने वाले अधिकतम 80,43,300 इक्विटी प्रतिभूतियों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) है।

 इस ऑफर में पात्र कर्मचारियों के लिए कर्मचारी आरक्षण श्रेणी के अंतर्गत अधिकतम [●] इक्विटी शेयर (अंकित मूल्य 10), कुल मिलाकर 10.00 मिलियन तक (पोस्ट-ऑफर चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का अधिकतम [●]%) आरक्षित किए गए हैं। पात्र कर्मचारियों को कर्मचारी आरक्षण श्रेणी में आवेदन करने पर प्रति इक्विटी शेयर 128 की छूट दी जाएगी। 2007 में चार आईआईटी बॉम्बे के इंजीनियरों द्वारा स्थापित सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स आज एक वैश्विक स्तर पर तैनात कंट्रोल टेक्नोलॉजी कंपनी बन चुकी है और ऑटोमोटिव तथा औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में बार-बार स्केलेबल और इनोवेटिव समाधान देने वाली कुछ चुनिंदा भारतीय मूल की कंपनियों में शामिल है। कंपनी भारत, अमेरिका और यूरोप के प्रमुख ओईएम को कंट्रोल-इंटेंसिव इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट्स (ईसीयू) की अग्रणी आपूर्तिकर्ता है। अपनी पूरी तरह इन-हाउस स्वामित्व वाली कंट्रोल टेक्नोलॉजी क्षमताओं के साथ, सेडेमैक  दोपहिया, तिपहिया, इलेक्ट्रिक वाहन और जनरेटर अनुप्रयोगों को सेवाएं देती है। 

रणनीतिक रूप से, कंपनी वाणिज्यिक वाहनों (कमर्शियल व्हीकल्स) और पावर टूल्स सेगमेंट में विस्तार कर रही है। सेंसरलेस मोटर कंट्रोल में सफल प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट और कमर्शियल व्हीकल प्लेटफॉर्म के लिए ईसीयू के विकास के साथ, कंपनी अगले विकास चरण के लिए खुद को तैयार कर रही है। कंपनी के इक्विटी शेयरों को बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, एवेंडस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड और एक्सिस कैपिटल लिमिटेड इस ऑफर के बुक रनिंग लीड मैनेजर (बीआरएलएम) हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups