रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति में होली के रंग इस बार कुछ अलग अंदाज़ में नजर आ रहे हैं और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक होलियाना गीत गाते हुए राज्य सरकार पर तंज कसा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। बघेल ने गीत के बोलों के जरिए मौजूदा सरकार पर व्यंग्यात्मक हमला बोला है।
वीडियो के सामने आते ही सियासी माहौल में हलचल तेज हो गई। इस बीच छत्तीसगढ़ी फिल्मों के नेता से अभिनेता बने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अनुज शर्मा ने भी सोशल मीडिया के जरिए जवाबी वीडियो जारी किया। अपने गीत में उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर पलटवार किया।
दोनों नेताओं के वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों की सक्रियता बढ़ गई है। कांग्रेस समर्थक जहां पूर्व मुख्यमंत्री के गीत को सरकार की नीतियों पर कटाक्ष बता रहे हैं, वहीं भाजपा समर्थक इसे रचनात्मक जवाब की राजनीति करार दे रहे हैं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि त्योहारों के मौके पर इस तरह के रचनात्मक और व्यंग्यात्मक वीडियो अब सियासी संवाद का नया माध्यम बनते जा रहे हैं। इन गीतों के जरिए उठाए गए सवाल और दिए गए जवाब आने वाले समय में राजनीतिक बहस को और तेज कर सकते हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 27 , 2026, 07:59 AM