IND vs ZIM : अभिषेक शर्मा की किस्मत टूटी, हाफ सेंचुरी बनाने के बावजूद क्या हुआ?

Thu, Feb 26 , 2026, 09:42 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

IND vs ZIM: टीम इंडिया के युवा और ओपनिंग बैट्समैन अभिषेक शर्मा ICC T20i वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20I World Cup 2026) के ग्रुप स्टेज में फ्लॉप रहे। अभिषेक ग्रुप स्टेज में लगातार 3 मैचों में जीरो पर आउट हुए। जबकि अभिषेक को हेल्थ (Abhishek health) की वजह से एक मैच छोड़ना पड़ा। लेकिन उसके बाद भी टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 के पहले मैच में मौका दिया। अभिषेक ने यहां भी निराश किया। अभिषेक ने साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ कुछ रन बनाए। लेकिन अभिषेक अपनी काबिलियत के हिसाब से परफॉर्म नहीं कर पाए। उसके बाद भी अभिषेक को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मौका दिया गया। अभिषेक ने इस मैच में टीम मैनेजमेंट के भरोसे को साबित किया।

अभिषेक की आतिशी पारी
अभिषेक चेन्नई के MA ​​चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार फॉर्म में थे। अभिषेक ने दमदार हाफ सेंचुरी लगाई। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा के फेंके गए 11वें ओवर की पहली बॉल पर अभिषेक ने 1 रन बनाया। इसी के साथ अभिषेक ने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। T20i वर्ल्ड कप में यह अभिषेक की पहली हाफ सेंचुरी थी। अभिषेक ने 26 बॉल में 50 रन पूरे किए। अभिषेक ने इस हाफ सेंचुरी में चौकों और छक्कों की मदद से 36 रन पूरे किए। अभिषेक ने अपनी हाफ सेंचुरी के दौरान 4 छक्के और 3 चौके लगाए। लेकिन अभिषेक इसके बाद भी अनलकी रहे। अभिषेक के साथ आखिर हुआ क्या? आइए जानते हैं।

अभिषेक की दूसरी सबसे धीमी हाफ सेंचुरी
बॉल के हिसाब से यह अभिषेक के T20i करियर की दूसरी सबसे धीमी हाफ सेंचुरी थी। अभिषेक ने अपने T20i करियर की सबसे धीमी हाफ सेंचुरी 33 बॉल में बनाई थी। अभिषेक ने उस समय जिम्बाब्वे के खिलाफ यह कारनामा किया था।

टीम इंडिया ने 2024 में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज खेली थी। अभिषेक ने इसी T20i सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अभिषेक अपने डेब्यू मैच में जीरो पर आउट हो गए थे। हालांकि, अभिषेक ने दूसरे मैच में जोरदार वापसी की। अभिषेक ने हरारे में 33 बॉल में अपनी पहली हाफ सेंचुरी बनाई थी।

अभिषेक का 55 रन पर पैक-अप
इस बीच, अभिषेक के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी पारी खेलने का मौका था। हालांकि, जिम्बाब्वे ने अभिषेक को रोक दिया। अभिषेक ने 183.33 के स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाए। अभिषेक ने इस दौरान 4 छक्के और इतने ही चौके लगाए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups