VSR Aviation Protest: बारामती में प्रदर्शन, वीएसआर एविएशन और डीजीसीए के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग!

Thu, Feb 26 , 2026, 08:45 PM

Source : Uni India

बारामती। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार (Ajit Pawar) से जुड़े विमान हादसे के मामले में निजी विमानन कंपनी वीएसआर एविएशन और डीजीसीए के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग को लेकर बारामती के स्थानीय निवासियों ने गुरुवार को यहां प्रदर्शन किया तथा वीएसआर एविएशन और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। विधायक श्री रोहित पवार ने श्री युगेंद्र पवार और श्री राजेंद्र पवार (Mr. Rajendra Pawar) के साथ बारामती पुलिस स्टेशन में धरना दिया और अधिकारियों पर कंपनी तथा डीजीसीए के खिलाफ मामला दर्ज करने का दबाव बनाया।

एक दिन पहले श्री रोहित पवार (Rohit Pawar) ने मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में शिकायत देकर वीएसआर एविएशन और डीजीसीए के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। उन्होंने कथित निष्क्रियता और लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों ने हालांकि प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार करते हुए कहा कि शिकायत स्वीकार कर ली गई है और समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। बताया जा रहा है कि शिकायत को राज्य की आपराधिक जांच विभाग (Criminal Investigation Department) को भेज दिया गया है, जो विमान दुर्घटना की जांच कर रहा है।

प्राथमिकी दर्ज न होने पर श्री रोहित पवार और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। श्री पवार ने आरोप लगाया कि पुलिस पर बाहरी दबाव है और फोन कॉल के बाद कार्रवाई टाली जा रही है। उन्होंने अपराध दर्ज करने में हो रही देरी पर सवाल उठाए और चेतावनी दी थी कि मुंबई में कार्रवाई न होने पर वह बारामती में आंदोलन तेज करेंगे। धरने के दौरान श्री राजेंद्र पवार ने कहा कि वे बारामती के आम नागरिकों और दिवंगत अजित पवार के समर्थकों की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोगों को न्याय से वंचित किया जा रहा है और सरकार के कामकाज पर भी सवाल उठाए। इसी मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने पुणे में भी प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर वीएसआर एविएशन और डीजीसीए के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups