Drinking Water Preparations: गर्मी से पहले पेयजल तैयारियों की समीक्षा!

Thu, Feb 26 , 2026, 07:22 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल (Pankaj Kumar Pal) की अध्यक्षता में गुरुवार को विभागीय मुख्यालय में आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान संभावित पेयजल आपूर्ति संबंधी चुनौतियों (Drinking Water Supply Challenges) से निपटने के लिये विभाग की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी क्षेत्रीय मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता उपस्थित रहे, जबकि अधिक समस्या संभावित क्षेत्रों के कार्यपालक अभियंता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

बैठक में सचिव ने निर्देश दिया गया कि ग्रीष्मकाल के दौरान संभावित पेयजल संकट से प्रभावी रूप से निपटने के लिये चलंत मरम्मति दलों की रवानगी अगले सप्ताह से प्रारंभ की जाए, जिसे संबंधित जिला पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी (Green Flag) दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक सभी तैयारियाँ तत्काल पूर्ण करने तथा किसी भी स्तर पर अतिरिक्त संसाधन अथवा स्वीकृति की आवश्यकता होने पर उसका प्रस्ताव अविलंब मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए। यह भी स्पष्ट किया गया कि मरम्मति दलों की पर्याप्त संख्या सुनिश्चित की जाए तथा उनकी तैनाती एवं संचालन की पूरी प्रविष्टि विभागीय एमआईएस प्रणाली पर अनिवार्य रूप से की जाए।


ग्रीष्म ऋतु की पूर्व तैयारी के तहत सचिव ने निर्देश दिया कि सभी कार्यपालक अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता 15 मार्च तक अपने-अपने क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत का अनिवार्य रूप से भ्रमण कर जलापूर्ति की स्थिति का फील्ड सर्वे करें। इस सर्वे के आधार पर संभावित समस्या-ग्रस्त पंचायतों एवं टोलों की पहचान करते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएँ समय रहते सुनिश्चित की जाएँ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी
Meghalaya drug smuggling busted: मेघालय में अब तक की सबसे बड़ी अवैध तस्करी, अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups