Football DPL: जुबा संघा ने इतिहास रचा, धमाकेदार रिकार्ड के साथ डीपीएल में दाखिल!

Thu, Feb 26 , 2026, 07:18 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। डीएसए सीनियर डिवीजन लीग (DSA Senior Division League) में एथलेटिको ‘जुबा (युवा) संघा’ एक ऐसा क्लब उभरकर आया है, जिसने तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए धमाकेदार प्रदर्शन के साथ प्रीमियर लीग (DPL) में खेलने का हक हासिल किया है। जुबा संघा के अलावा वायुसेना और ड्रीम टीम भी डीपीएल में जगह बनाने में सफल रही हैं लेकिन चैंपियन जुबा संघा ने सिर्फ खिताब नहीं जीता बल्कि दिल्ली की फुटबॉल के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर मुख्य लीग में स्थान पाया है। तारीफ की बात यह है कि जुबा संघा ने सभी मैच जीतकर पूरे अंकों के साथ ऐसा करिश्मा किया है, जो कि दिल्ली लीग में आज तक कोई भी क्लब नहीं कर पाया।

बेशक, विजेता टीम की जीत में सभी खिलाड़ियों और कोच कुलभूषण की सटीक योजना का हाथ रहा। दिल्ली के जाने-माने पूर्व खिलाड़ी से कोच बने कुलभूषण खुद भी मंजे हुए स्ट्राइकर रहे हैं। उनकी देखरेख में चैंपियन टीम ने पूर्ण सफाए के साथ मुख्य लीग के तमाम क्लबों को सावधान किया है। लेकिन इस शानदार कामयाबी के पीछे टीम प्रबंधक सुशांत की मेहनत, सूझबूझ और टीम भावना का सबसे बड़ा रोल रहा है, जिसकी दूरदृष्टि और फुटबॉल के प्रति समझ की जितनी भी तारीफ की जाए कम होगा। यही कारण है कि दिल्ली की फुटबॉल (football) से जुड़े हुए बहुत से क्लब अधिकारी और खिलाड़ी यहां तक कहते देखे गए कि प्रदेश और देश की फुटबॉल को सुशांत जैसे नेतृत्व की जरूरत है।

12 मैचों में सभी जीत के साथ 36 अंक जुटाने वाले जुबा संघा ने गुरुवार को डॉ. बीआर अम्बेडकर स्टेडियम में खेले गए अंतिम मुकाबले में भारतीय वायुसेना को 3-1 से परास्त किया। वायुसेना और ड्रीम टीम भी प्रीमियर लीग के लिए क्वालीफाई कर गए हैं। जुबा संघा की जीत के बारे में बताते हुए सुशांत ने कहा कि खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ श्राची स्पोर्ट्स के चेयरमैन तमाल घोष, टीम के टेक्निकल डायरेक्टर और मोहन बागान के पूर्व ब्राजीली स्ट्राइकर जोस रामिरेज बरेटो और ईस्ट बंगाल के पूर्व नाइजीरियाई स्ट्राइकर सुलेह मूसा की रणनीति से उनका क्लब इतिहास रचने में सफल रहा।चेयरमैन तमाल घोष, टीम के टेक्निकल डायरेक्टर और मोहन बागान के पूर्व ब्राजीली स्ट्राइकर जोस रामिरेज बरेटो और ईस्ट बंगाल के पूर्व नाइजीरियाई स्ट्राइकर सुलेह मूसा की रणनीति से उनका क्लब इतिहास रचने में सफल रहा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups