भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस (Odisha Police) ने साइबर धोखाधड़ी में शामिल बेनामी बैंक खातों पर नकेल कसने के अपने प्रदेशव्यापी 'ऑपरेशन साइबर कवच' अभियान के दौरान 400 साइबर अपराध मामले दर्ज किए हैं और 216 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत पुलिस ने बेनामी बैंक खातों से संबंधित 400 मामले, एटीएम से निकासी से जुड़े आठ मामले, चेक से निकासी से जुड़े 13 मामले और फर्जी सिम कार्ड एवं पॉइंट ऑफ सेल (POS) लेनदेन से संबंधित नौ मामले दर्ज किए। अभियान के दौरान कुल 9,376 संदिग्ध बेनामी बैंक खातों का सत्यापन किया गया।
यह अभियान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) योगेश बहादुर खुरानिया के निर्देश पर और जिला पुलिस अधीक्षकों (एसपी) एवं पुलिस उपायुक्तों (DGP) की प्रत्यक्ष देखरेख में चलाया जा रहा है। राज्य भर में जिला साइबर अपराध इकाइयां धोखाधड़ी वाले बैंक खातों और उनके सहयोगियों की पहचान कर रही हैं और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर रही हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 118 नई और पहले से दर्ज प्राथमिकियों से जुड़े 2,758 संदिग्ध खाताधारकों और सहयोगियों को अब तक कानूनी नोटिस जारी किए गए हैं। डीजीपी ने दोहराया कि ओडिशा पुलिस नागरिकों के डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा साइबर अपराध मुक्त ओडिशा बनाने के लिए आने वाले दिनों में इस अभियान को और तेज किया जाएगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 24 , 2026, 09:31 PM