मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) आज 63 वर्ष के हो गये। 24 फरवरी 1963 को मुंबई में जन्में संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरूआत विदु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) के सहायक के तौर पर की। भंसाली ने विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म परिन्दा, 1942 ए लव स्टोरी और करीब में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया। बतौर स्वतंत्र निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म खामोशी से की। इस फिल्म में नाना पाटेकर, सलमान खान और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिकायें निभायी थी।
यूं तो फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नही दिखा सकी लेकिन संजय लीला भंसाली ने अपने बेहतरीन निर्देशन के जरिये दर्शकों के साथ हीं समीक्षकों का भी दिल जीत लिया। वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म हम दिल दे चुके सनम संजय लीला भंसाली के करियर की पहली सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म में भी संजय लीला भंसाली ने सलमान खान का चुनाव किया। फिल्म में सलमान खान के अलावा ऐश्वर्या राय और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी थी।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म के लिये संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता-निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये। वर्ष 2002 में संजय लीला भंसाली ने शरतचंद्र के उपन्यास पर आधारित फिल्म देवदास का निर्देशन किया जिसमें शाहरूख खान ने देवदास की भूमिका निभायी। देवदास में शाहरूख खान के अलावा ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की भी अहम भूमिकायें थी। इस फिल्म के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 24 , 2026, 12:40 PM